फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में की हवाई फायरिंग, जेल पहुंचे

Thu, 03 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में बुधवार रात शराब के नशे में युवकों ने हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। आरोपी मार्केट में गाड़ी के अंदर ऊंची आवाज में गाने लगाकर ललकारे मारते रहे। किसी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रुम को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर और दो कारें बरामद की हैं। जसविंदर सिंह, बलदेव सिंह, हरप्रीत इंद्र और जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वीरवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि चारों युवक अच्छे घरों से हैं और बुधवार देर रात अपनी गाड़ियों में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते-पीते वह सेक्टर 32 की मार्केट में पहुंच गए। वहां शराब पीने के बाद आरोपियों ने ऊंची आवाज में गाने लगा दिए औह गाड़ियों से बाहर निकलकर ललकारे मारने लगे।
विज्ञापन



इसी दौरान जसविंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुन मार्केट के लोगों में दहशत फैल गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें