भारतीय खुराक निगम बरेटा के डिपो मैैनेजर को सीबीआई की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है।
वेयर
हाउस के मैनेजर अमनदीप सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने उक्त कार्रवाई की।
मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे भारतीय खुराक निगम का डिपो मैनेजर नवतेज कुमार
रिश्वत की रकम लेने के लिए वेयर हाउस के गोदाम में आया। मौके पर मौजूद
सीबीआई की टीम ने उसे काबू कर लिया।
सीबीआई के डीएसपी राम सिंह के
अनुसार उनको अमनदीप सिंह ने शिकायत की थी कि भारतीय खुराक निगम की तरफ से
वेयर हाउस के पास स्टोर किए जाने वाले गेहूं के बिल पर काट लगाने की बात
कहकर उनसे रिश्वत वसूली जाती है। यदि वह रिश्वत नहीं देते तो क्वालिटी काट
लगा दिया जाता है।
इससे परेशान होकर उसने 30 हजार रुपये में बात
करके सीबीआई को सूचना दे दी। मंगलवार को वह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे।
भारतीय खुराक निगम का डिपो मैनेजर वेयर हाउस में पैसे लेने आया तो अमनदीप
सिंह ने उसको 30 हजार रुपये दिए। मौके पर ही उन्होंने डिपो मैनेजर को काबू
कर लिया।