फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली घर से मिले दो युवकों के शव

Sun, 08 Nov 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित एक घर से पुलिस को दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना सिटी-2 की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को वार्ड नंबर 11 में एक घर से दो युवकों मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह व मनप्रीत सिंह उर्फ रामू पुत्र बलवीर सिंह औलख के शव चारपाई पर पड़े मिले। उस समय घर पर कोई भी नहीं था। रविवार को जब घर की महिला अंगूरी देवी घर आई तो उसने दोनों युवकों को मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी-1 के मुखी हरविंदर सिंह सरां व थाना सिटी-2 के मुखी प्रितपाल सिंह टीम समेत वहां पहुंचे। बताया गया कि दोनों नौजवान तीन दिन से घर से लापता थे। थाना मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें