फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट का विवाद खत्म कराने के नाम पर ठगे 11 लाख

Thu, 14 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थ्रीके स्थित पंचशील एनक्लेव में 500 गज के प्लाट का विवाद खत्म कराने के लिए एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी सिरसा निवासी गुरबचन सिंह ने संगरूर निवासी अभिषेक गोयल से ठगी की। गुरबचन ने दो किश्तों में अभिषेक गोयल से रकम ली लेकिन काम नहीं कराया। गोयल ने इसकी शिकायत थाना सदर की पुलिस को की। पुलिस ने आरोपी गुरबचन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने कहा कि अभिषेक कुमार के रिश्तेदार का 500 गज का एक प्लाट पंचशील एनक्लेव में है। इसका कुछ विवाद था। आरोपी गुरबचन सिंह अभिषेक से मिला और भरोसा दिलाया कि उसकी पुलिस कमिश्नर से अच्छी पहचान है और प्रशासन में भी अच्छी पैठ है। वह प्लाट का विवाद खत्म करा सकता है। इसी दावे के साथ गुरबचन ने अभिषेक से दो किश्तों में 11 लाख रुपये ले लिए लेकिन उनका काम नहीं कराया। बाद में उसने आरोपी से कई बार संपर्क किया तो उसने आनाकानी शुरू कर दी और रकम भी वापस नहीं की। अभिषेक ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें