फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में डबल मर्डर: होली की रात खूनी वारदात, बोलेरो चढ़ाकर युवक और बुजुर्ग महिला को मार डाला

Thu, 05 Mar 2026 09:40 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में होली की रात डबल मर्डर हुआ है। रंजिश के चलते एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बोलेरो गाड़ी से एक युवक और वहां से गुजर रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के साहनेवाल शहर के पुराना बाजार इलाके में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बुधवार रात खौफनाक वारदात में बदल गया। रंजिश के चलते एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बोलेरो गाड़ी से एक युवक और वहां से गुजर रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में 26 वर्षीय भूपिंदर और 62 वर्षीय बलविंदर कौर की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल अक्सर भूपिंदर के घर के बाहर अपनी कार खड़ी कर देता था, जिससे रास्ता बाधित हो जाता था। भूपिंदर ने कई बार उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन विशाल ने इसे अपनी बेइज्जती समझकर मन में रंजिश पाल ली।

बुधवार रात करीब नौ बजे होली के जश्न के दौरान इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। उस समय मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन विशाल गुस्से से भरा हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद विशाल अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी लेकर आया और तेज रफ्तार में सीधे भूपिंदर पर चढ़ा दी। उसी समय वहां से गुजर रही 62 वर्षीय बलविंदर कौर भी गाड़ी की चपेट में आ गईं। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद भाग रहे आरोपियों को गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने कुछ दूरी पर ही घेर लिया। लोगों ने बोलेरो में जमकर तोड़फोड़ की और मुख्य आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने विशाल, जसविंदर सिंह, गोल्डी, जस्सू और छह अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें