फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज का द एंड: कपूरथला में विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान; ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Thu, 05 Mar 2026 08:29 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला महिला की मौत हुई है। मृतका मोनिका ने चार साल पहले अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका मोनिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के तलवंडी चौधरियां इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मोनिका (28) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता राम लुभाया निवासी गांव जवाहर नगर भुलत्थ, चाचा तरसेम सिंह व भाई विक्की ने बताया कि मोनिका ने करीब चार साल पहले तलवंडी चौधरियां के परमजीत से लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। पिता राम लुभाया और चाचा तरसेम सिंह के मुताबिक वीरवार की दोपहर करीब दो बजे बेटी के पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि मोनिका की तबीयत खराब है। जब वे तुरंत तलवंडी चौधरियां पहुंचे तो पता चला कि मोनिका की मौत हो चुकी है। 

ससुराल वालों का कहना है कि मोनिका ने सुसाइड कर लिया है। वहीं मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। परिवार वालों का कहना है कि मोनिका के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे उन्हें शक है कि मोनिका की हत्या ससुराल वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी तरफर थाना तलवंडी चौधरियां थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मॉर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि ससुराल पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


डीएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है मामला संदिग्ध लग रहा है जांच के उपरांत ही मौत के कारणो का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें