फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में बुजुर्ग को धक्का दिया, मौत

Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
दरेसी इलाके में स्थित पेटियां वाली गलीं में बुधवार को मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी बुजुर्ग को धक्का दे दिया। इस दौरान बुजुर्ग राम कृष्ण नीचे गिरकर बेहोश हो गए। सूचना पाकर थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसी पर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आएगी तो पड़ोसी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो गुस्साएं लोगों ने दरेसी थाने के पास चौक में शव रख कर धरना लगा दिया और पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। वह लगातार पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। धरने में कांग्रेसी विधायक सुरिंदर डावर भी पीड़ित परिवार का साथ देने के लिए पहुंचे। पुलिस अभी इस मामले में किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


राम कृष्ण के पोते साहिल ने कहा कि उनका पेटियां बनाने का काम है। उनका अपने पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह अक्सर उनके दादा राम किशन के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है। बुधवार को बारिश आ रही थी तो पड़ोसी ने अपने ऑटो से गंदगी का ढेर निकाल कर गली में फेंक दिया।

जिस पर रामकिशन ने उसे कूड़ा न फेंकने को कहा। इस पर गुस्साए व्यक्ति ने उन्हें धक्का दे दिया। जिसके बाद राम किशन नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। साहिल ने आरोप लगाया कि पड़ोसी के धक्का देने की वजह से उसके दादा को चोट आई और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा, लेकिन पुलिस ने उनके हाथ कुछ नहीं दिया। राम किशन के परिवार वाले शव रख कर थाने के पास चौक में धरने पर बैठ गए। देर शाम खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार शव के साथ धरने पर ही बैठा था। एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें