फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में सीएमसी के डॉक्टर की मौत

Tue, 30 Aug 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
सीएमसी अस्पताल के रेडियोलाजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. राजेश चक्रवर्ती की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय चक्रवर्ती अपनी पत्नी मेहरून चक्रवर्ती के साथ ईसा नगर में रहते थे। मेहरून ने बताया कि सुबह करीब छह बजे डॉ. चक्रवर्ती उठे और नहाने चले गए। वह दूसरे कमरे में जाकर सो गईं। जब वह करीब एक घंटे बाद उठी तो देखा कि कमरे में डॉ. चक्रवर्ती गिरे पड़े थे, उनके गले में केबल की तार थी।

पत्नी ने निचली मंजिल पर रहते अपने भाई जॉए को बुलाया और डॉक्टर को तुरंत सीएमसी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी का कहना है कि डॉ. चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे और उनकी दवा चल रही थी। थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें