बिहार के जिला पूर्णिया स्थित मात गुजरी कॉलेज किशनगंज में एमबीबीएस में
दाखिला दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 17.5 लाख रुपये ऐंठ लिए।
आरोपी
ने न तो उनके बेटे का एडमीशन कराया और न ही रुपये दिए। नेता जी नगर के
रहने वाले ऋषि हरमिला नर्सिंग होम के सुनील कुमार की शिकायत पर थाना सलेम
टाबरी पुलिस ने नेशनल बैंक के पीछे यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले राजीव
कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश
शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील ने बताया अपने
बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता था। वह अपने बेटे का एडमीशन बिहार के जिला
पूर्णिया स्थित मात गुजरी कॉलेज किशनगंज में कराना चाहता था। उसकी मुलाकात
आरोपी के साथ हुई। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके बेटे की एडमीशन उक्त
कॉलेज में करा सकता है। दोनों में डील पक्की हो गई। कई बार में आरोपी
राजीव ने उससे 17.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपी उसके बेटे का
एडमश्ीान कराया।
उसने आरोपी से पैसे मांगे तो रुपये देने से इंकार
कर दिया। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सुखपाल ने कहा कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से
बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर
लिया जाएगा।