पुलिस ने लूटपाट व बड़ी चोरियां करने वाले एक गिरोह के पकड़ा है। जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि इस गिरोह से भारी मात्रा में चोरी का सरिया, नकदी व चोरी के पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं।
एसपीडी स्वर्णजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज बलजीत सिंह ने इस गिरोह के पकड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है।
एसएसपी तूर ने बताया बलविंदर सिंह सोनी से चोरी का एक स्वराज ट्रैक्टर, दरबारा सिंह उर्फ वारा एक फार्माट्रैक ट्रैक्टर, सोनू सिंह उर्फ सोनू यादव उर्फ झोना से ट्रैक्टर सुपर न्यूहालैंड, बलजीत सिंह उर्फ अप्पू से ट्रैक्टर स्वराज 855, सुरजीत सिंह उर्फ मोटा निवासी लुधियाना से ट्रैक्टर स्वराज 855 बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पकडे़ गए गिरोह के सदस्यों में दलीप सिंह से चोरी का 10 क्विंटल सरिया, दरबारा सिंह से 12 क्विंटल सरिया, सोनू सिंह उर्फ सोनू यादव उर्फ झोना से 1 लाख 45 हजार रुपये की लूटी हुई नकदी, सुरजीत सिंह उर्फ मोटा से 15 क्विंटल सरिया, बलजीत सिंह उर्फ अप्पू से लूटी डेढ़ लाख रुपये की नकदी व 15 क्विंटल चोरी का सरिया बरामद किया गया है।