फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: कोरियर ब्वाय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तोड़ी बाजू और तानी पिस्तौल, वारदात CCTV में कैद

Wed, 14 Dec 2022 05:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सराभा नगर की पुलिस जांच में जुटी है। घायल कोरियर ब्वाय निजी अस्पताल में उपचाराधीन है, बाजू का ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
युवक से मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में बाड़ेवाल की पंचशील विहार कॉलोनी में एक घर में कोरियर देने गए कोरियर ब्वाय के साथ घर के मालिक की कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मकान मालिक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल डिलीवरी ब्वाय को दौड़ा दौड़ाकर पीटा और उसकी एक बाजू तोड़ दी। हैरानी की बात यह है कि मामूली बात को लेकर हुई मारपीट के बाद घर मालिक ने अपने पास रखी पिस्तौल निकालकर कोरियर ब्वाय पर तान दी। इससे वहां दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


किसी तरह से कोरियर ब्वाय रिहास ने अपनी जान बचाई और इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया। जहां पता चला कि मारपीट के दौरान रिहास की बाजू टूट गई है। बुधवार को उसकी एक बाजू का आपरेशन किया गया। अभी वह बयान देने के काबिल नहीं है। सराभा नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सराभा नगर थाने के अधीन आती पुलिस चौकी रघुनाथ इंन्क्लेव के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को रिहास कोरियर देने के लिए पंचशील विहार में आया था। जिस घर में वह कोरियर देने गया था, वहां के लोगों ने कोरियर खोल लिया था। मगर कोरियर ब्वाय की पेमेंट नहीं की थी। उसने जब पेमेंट मांगी तो परिवार भड़क गया, उसकी कोरियर ब्वाय से झड़प हो गई। युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और कोरियर ब्वाय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावर एक युवक ने रिवाल्वर निकालकर लहराई थी। जसपाल सिंह ने बताया कि मारपीट में रिहास की बाजू टूट गई थी, जिसका ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों से उसके बयान लेने की बात की गई तो डॉक्टरों ने उसे अनफिट करार दिया।

इस कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें