एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय बच्ची को खाली प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची के माता पिता उसे ढूंढते हुए खाली प्लाट में उसके चीखने की आवाज सुन कर पहुंच गए। आरोपी उन्हें देख कर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को वीरवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब लैब भेज दिए गए हैं।
पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वीरवार को छुट्टी होने की वजह से दोपहर को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो वह और उसकी पत्नी उसे ढूंढने के लिए घर से थोड़ी दूर एक गली में पहुंचे। एक धार्मिक स्थान के सामने बने खाली प्लाट से बच्ची के चीखने की आवाज आई। जब वह वहां पहुंचे तो कश्मीर सिंह उन्हें देखकर भाग गया। उसने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया था। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।