फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: विदेश में बिजनेस की बात कर जीता भरोसा, फिर होटलों में ले जाकर की छेड़छाड़.. यहीं नहीं रुकी प्रताड़ना

Wed, 04 Sep 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

आरोपी महिला को 22 अगस्त को दुबई में बिजनेस सैट करवाने के नाम पर ले गया। वहां अपनी किसी जानकार महिला के पास रखकर पांच दिन बाद 27 अगस्त को उसे 500 रुपये देकर वापस अमृतसर भेज दिया। इसके बाद वो अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा महिला को विदेश में सेट करवाने के नाम पर एक एनआरआई युवक इलाके के होटलो में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। फिर अश्लील तस्वीरें खींच कर उसे ब्लैकमेल करता था। अब थाना सिंधवा बेट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान चिराग सोनी निवासी सिधवां बेट के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सिधवां बेट की रहने वाली पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली, अमृतसर और अन्य एयरपोर्ट पर एलओसी जारी करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के अनुसार उसका सिंधवा बेट में ब्यूटी पार्लर है। वह अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन संबंधी जानकारी लेने एसबीआई गई थी। वहां पर उसे आरोपी चिराग सोनी ने कहा कि उसकी बैंक में काफी जान पहचान है और वो उस बैंक से लोन पास करवा देगा। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद आरोपी चिराग ने उसे इलाके के कई होटलों में बुलाकर शारीरिक छेड़छाड़ करने के साथ उसकी अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीर खींच ली। उन्हीं अश्लील तस्वीरों के सहारे उसके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल खेलना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 1.76 लाख, फिर 2.80 लाख ले लिए। फिर उसका एटीएम लेकर खाते से 49 हजार 500 रुपये निकाल लिए। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसका एटीएम भी अपने पास रख लिया। आरोपी ने 55 हजार रुपये निकलवा उसका अकाउंट खाली कर दिया। 

महिला ने बताया कि आरोपी उसे 22 अगस्त को दुबई में बिजनेस सैट करवाने के नाम पर ले गया। वहां अपनी किसी जानकार महिला के पास रखकर पांच दिन बाद 27 अगस्त को उसे 500 रुपये देकर वापस अमृतसर भेज दिया। इसके बाद वो अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। 

डीएसपी सिटी जसज्योत सिंह नें कहा कि आरोपी चिराग सोनी पर थाना सिंधवा बेट में विभन्न धाराओं के तहित मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होने कहा कि आरोपी की एलओसी जारी करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें