फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद रेणु शर्मा के पति पर केस दर्ज

Sat, 31 Dec 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
पिस्टल
विज्ञापन
एक शादी समारोह में पूर्व कांग्रेसी पार्षद सुशील राजू थापर के बेटे युवा कांग्रेसी नेता चेतन थापर पर हमला करने और हवा में गोलियां चलाने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने भाजपा पार्षद रेणु शर्मा के पति राजेश शर्मा मिंटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला चेतन थापर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


चेतन थापर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 2012 में हुए नगर निगम चुनाव के बाद एक केस हुआ था, जो अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 25 नवंबर को वह पक्खोवाल रोड स्थित एक रिजोर्ट में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे।

इसी दौरान वहां पर राजेश शर्मा ने उन्हें केस वापस लेने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। वहां उन्होंने उसे इग्नोर कर दिया। उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ नाचने लगे। इसी दौरान राजेश शर्मा आया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन


चिराग ने इसकी शिकायत अगले दिन पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी चल रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें