फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ एक लाख रुपये चोरी

Thu, 17 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलरगंज में किसी काम से आए एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़ कर लुटेरों ने एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। घटना का पता उस समय चला जब कारोबारी अपनी गाड़ी लेने आया। बैग में नगदी के अलावा अन्य कीमती सामान भी था। कारोबारी कंवलजीत सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो और चौकी मिलरगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

कंवलजीत सिंह ने कहा कि हंबड़ा रोड पर उसकी वायर बनाने की फैक्टरी है। वह वीरवार दोपहर करीब तीन बजे गिल रोड स्थित एक फैक्टरी में किसी काम से आया था। उसने अपनी कार सड़क पर खड़ी की और फैक्टरी में चला गया। इसी दौरान पीछे से किसी ने कंडक्टर साइड का शीशा तोड़ा और अंदर रखा बैग उड़ा लिया। कंवलजीत के अनुसार बैग में एक लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान था। कंवलजीत सिंह दस मिनट बाद वापस आया तो देखा कि कंडक्टर साइड का शीशा टूटा है और अंदर रखा बैग गायब था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही मिलरगंज चौकी पुलिस वहां पहुंची। जांच के दौरान वहां एक सीसीटीवी कैमरा मिला, लेकिन दूर लगे होने के कारण गाड़ी उसकी रेंज में नहीं आ रही थी। पुलिस ने कंवलजीत सिंह से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें