फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर स्टूडेंट की पिटाई  

Sat, 03 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
कुछ हथियारबंद युवकों ने मामूली बात को लेकर सीएमसी अस्पताल के पास स्थित सेंट थॉमस स्कूल के बाहर एक छात्र की पिटाई कर दी। हमलावरों ने उसको अधमरा कर दिया और स्कूल के बाहर फेंक गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक स्टूडेंट को पीटते रहे पर कोई उसे बचाने नहीं आया।
विज्ञापन


हमलावर स्टूडेंट को घायल कर फरार हो गए तो भी आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने घायल को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी पहचान न्यू माधोपुरी के रहने वाले प्रियांशु के रुप में हुई। इस घटना की जानकारी थाना डिवीजन को दे दी गई है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है। 

प्रियांशु के दोस्त मिट्ठू ने कहा कि वह सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वह रोजाना अपनी बाइक पर स्कूल आता जाता है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह बाहर खड़ा था। इस दौरान स्कूल का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसको अपशब्द कहे।
विज्ञापन


प्रियांशु ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए। हमलावर युवक को पीटते रहे और लोग तमाशा देखते रहे। इस दौरान हमलावरों के फरार होने के बाद स्कूल के बच्चों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस सीएमसी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने इस मामले कीा जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें