टकाभरी गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच शादी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे,लेकिन वहां मामला एक ही समुदाय के बीच शादी का निकला। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को एक संस्था की ओर से टकाभरी गांव के पास दो मुस्लिम परिवार शादी के लिए आये हुए थे। तभी किसी ने अलग अलग समुदाय की शादी होने की सूचना फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को जांच में मालूम चला कि शादी करने वाले एक ही समुदाय से हैं।
कलियर थाना प्रभारी ने बताया की कुछ शरारती तत्वों ने अफवाह फैलायी थी। पुलिस पहुंची तो वहां पर पता चला की सहारनपुर से मुस्लिम परिवार यहां शादी करने आया था।