फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर दात से हमला, आरोपी फरार

Tue, 09 Aug 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
दो महीने पहले महिला को बंधक बनाकर लूटने के आरोपियों को जब महिला ने दुकान में देखकर पहचान तो आरोपी उस पर दात से हमला कर फरार हो गए।
विज्ञापन


लहूलुहान महिला को तुरंत सीएमसी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर थाना डिवीजन नंबर छह के प्रभारी और चौकी जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की पहचान जनकपुरी निवासी रिया अनेजा (34) के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार रिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति धीरज और वह घर पर ही कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। पांच जून को तीन युवक लक्कड़ मिस्त्री बनकर उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसे बंधकर बनाकर घर से मोबाइल, नगदी और सोना लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


उस समय उसने पुलिस को शिकायत इसलिए नहीं दी थी क्योंकि युवक उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। 12 दिन पहले उसके फोन पर मिस कॉल आई। पांच अगस्त को फिर फोन आया। फोन पर एक युवक ने धमकी दी कि पांच लाख रुपये दो नहीं तो तुम्हारे परिवार को मार देंगे। 

उसने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर उसका पति कोर्ट गया हुआ था और वह दुकान पर अकेली थी। इसी दौरान लूटपाट करने के तीन आरोपी आए। उसने उन्हें पहचान लिया और अपने पति को फोन कर दिया। तीनों युवकों ने उस पर दात से हमला कर दिया।

उसके हाथ पर गहरी चोट आई। तीनों युवक मौके से भाग गए। रिया ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपने पास काम करने वाले एक युवक को दुकान में चोरी के आरोप में काम से निकाल दिया था। उन्हें शक है। कि इस घटना के पीछे उसका ही हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने बताया कि महिला के पड़ोस में लगे कैमरे में हमलावर युवक कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक युवक ने टोपी पहनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें