फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्य को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शक्तिमान, बिंदू, शिशन कुमार निवासी रामपुरा और नरिंदर कुमार निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान, धम्मी, विक्की, सन्नी निवासी गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है। सभी आरोपियों पर पंजाब के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी केस दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से तेजधार हथियार, चोरी के पांच एलसीडी, एक लैपटॉप, एक कार, सोने व चांदी के जेवरों के अलावा पांच मोटरसाइकिलें, एक 315 बोर की रिवाल्वर और एक एयर पिस्टल बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सामान को खरीदने वाले ज्वेलर जगजीत सिंह निवासी गिद्दड़बाहा को भी गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी स्वपन शर्मा ने रविवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरा क्षेत्र में उक्त सभी आरोपी छिपकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत डीएसपी रामपुरा फूल गुरजीत सिंह रोमाणा और एसपी (एच) डॉ. नानक सिंह की अगुवाई पुलिस ने टीम ने छापामारी कर उक्त आरोपियों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरोह का मास्टमाइंड तारा सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पकडे़ जाने के बाद 10 वारदातें ट्रेस हुई हैं। इसमें तीन केस हत्या करने की कोशिश के हैं। इसके अलावा चोरी की वारदातें हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में माना कि उन्होंने करीब 30 वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी धम्मी पर पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से दो हरियाणा के सिरसा और एक रानिया में दर्ज है।

आरोपी विक्की पर हरियाणा के एलनाबाद में एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी शक्तिमान, बिंदू और सोनू पर भी हरियाणा के रनिया में एक केस दर्ज है। आरोपी बीते ढाई सालों से चोरी, लूटपाट और हत्या करने की कोशिश के तहत वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें