फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने की लालसा ने युवक को बनाया लुटेरा

Tue, 07 Jun 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
विदेश जाकर डालर कमाने की लालसा ने बरनाला निवासी युवक कंवलपाल सिंह को लुटेरा बना दिया। उसको बठिंडा पुलिस ने कार लूटने के आरोप में नामजद किया है, अभी वह फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पांच साथियों को दो कारों समेत काबू किया है। उनकी पहचान दलबीर सिंह, नरिंदर सिंह, संजीव सूद, प्रभजोत सिंह और परमिंदर सिंह के तौर पर हुई है। 

एसपी (एच) डॉ. नानक सिंह ने बताया कि 25 मई को आरोपी कंवलपाल सिंह, दलबीर सिंह और नरिंदर सिंह दिल्ली से एक स्विफ्ट डिजाइर कार को किराए पर लेकर रामपुरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कार चालक मोनू कुमार को अचानक नींद आने लगी। इसके बाद गाड़ी दलबीर सिंह चलाने लगा, उसने गांव ढिपाली के पास मोनू को गाड़ी से नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद अब जांच के दौरान कार के जीपीएस सिस्टम के जरिये उक्त आरोपियों तक पहुंचा गया। आरोपी दलबीर सिंह और नरिंदर सिंह को रामपुरा के पास से ऐ कार समेत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छीनी हुई सविफ्ट कार को आरोपी कंवलपाल के फूफा परमिंदर सिंह निवासी मालेरकोटला के घर के पीछे पडे़ खाली प्लॉट से बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस वारदात में आरोपियों का साथ संजीव सूद, प्रभजोत सिंह और परमिंदर सिंह ने दिया, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी (एच) का कहना था कि फरार आरोपी कंवलपाल सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एसपी (एच) के अनुसार कंवलपाल सिंह ने कार को इसलिए लूटा था कि उसने विदेश जाने के लिए उक्त छीनी कार को बेचकर उसकी रकम एजेंट को देनी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी दलबीर ने इस वारदात में इसलिए साथ दिया था क्योंकि उसके पिता की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसने उक्त कार बेचने के बाद मिलने वाली रकम से अपना कर्ज उतारना था और तीसरे आरोपी गरीब होने के चलते वारदात में साथ दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें