फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपी काबू, एक फरार 

Tue, 07 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए पुलिस की टीम ने अमृत धर्म कांटा के नजदीक रेड कर वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश, विक्रम सिंह, अरविंद पाल, मनप्रीत और जगजीत सिंह के तौर पर हुई है। दविंदर सिंह मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से एक वरना कार, एक एनफील्ड मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, दो लोहे के दात, एक रॉड, एक किरच और 300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के पास नाकाबंदी के दौरान दोपहिया वाहन चोर गिरोह के दो  सदस्यों को काबू किया है। उनकी पहचान रेलवे कालोनी निवासी राजवंत सिंह और जवाहर नगर कैंप निवासी साजन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


उनके कब्जे से चोरी के पांच एक्टिवा स्कूटर और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। एडीसीपी संदीप गर्ग का कहना है कि राजवंत से पहले भी थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने चोरी के 12 मोटरसाइकिल बरामद किए थे। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। बाहर आते ही उसने फिर से चोरी का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें