फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का भाई नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार 

Thu, 05 May 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
बाहरी इलाकों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करने वाले एक नशा तस्कर को एंटी नारकोटिक्स सेल एक ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार नशा तस्कर का एक भाई दिलप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर है और फिलहाल काउंटर इंटेलीजेंस में तैनात है।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मॉडल टाउन के रहने वाले हरप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी वहां से पैदल ही गुजर रहा था। पुलिस नाकाबंदी को देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह सिधवां बेट के इलाके कुल्लावाल से नशीला पदार्थ लाकर तस्करी करता था। सबइंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है। खुद का खर्च पूरा करने के लिए आरोपी नशा तस्करी का काम करता है। उन्होंने कहा कि आरोपी का एक भाई पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें