फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक से 95 हजार की लूट 

Thu, 05 May 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
समराला चौक के पास वर्दीधारी लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने ट्रैक्टर चालक से 95 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक दसूहा के गांव से गेहूं कटाई कर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने संगरूर के गांव गवारा निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वर्दीधारी लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बलबीर सिंह की शिकायत के मुताबिक वह दसूहा के गांवों में गेहूं कटाई की मशीन चलाता है। गेहूं कटाई का काम खत्म करने के बाद वह गवारा में अपने घर जा रहा था। जब वह मशीन लेकर समराला चौक के पास पहुंचा तो वर्दीधारी दो युवकों ने उसे रोक लिया। कागजात चेक करने के नाम पर आरोपियों ने उससे पूछताछ की और तलाशी के दौरान उसके पास रखी 95 हजार रुपये की नगदी और बलबीर के साथी का पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


उसने एक राहगीर के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपियों के बारे में कोई क्लू नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें