फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद लापता हुए एनआरआई युवक का श्ाव मिला

Tue, 23 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
विज्ञापन
विज्ञापन
13 फरवरी को कनाडा से पंजाब आकर प्रेम विवाह करवाने वाले युवक प्रिंसपाल सिंह का शव 22 फरवरी को हरियाणा के जनसूही भाखड़ा नहर से मिल गया।
विज्ञापन


प्रिंसपाल शादी के बाद 16 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। अमलोह पुलिस ने दिल्ली नंबर वाली उसकी कार बसी पठाना भाखड़ा नहर से बरामद की थी। थाना अमलोह के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि प्रिंसपाल सिंह की लाश पुलिस को जनसुही जिला अंबाला (हरियाणा) की भाखड़ा नहर से मिली।

एसएचओ ने बताया कि प्रिंस 11 फरवरी को कनाडा से आया था। दिल्ली हवाई अड्डे से उसने 25 दिन के लिए डिजायर कार (डीएल 1 एन-9576) किराये पर ली। 13 फरवरी को अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद वह लापता हो गया। उसकी कार पुलिस ने बस्सी पठाना के गांव थांबला से लावारिस हालात में बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि मृतक के पिता ने कोई कार्रवाई न करवाकर इसे कुदरती मौत करार दिया है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके लाश वारिसों को सौंप दी। इस मामले में लड़की वालों में से किसी ने भी अपना कोई पक्ष नहीं दिया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें