फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात तोले के सोने के कड़े लेकर कर्मचारी फरार

Tue, 23 Feb 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-35 स्थित सराफा की दुकान से 22 कैरेट के सोने के कड़े की सफाई करवाने के बहाने एक कर्मचारी लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत मोहाली फेज-2 हाउस नंबर-1336:2 निवासी चंद्रकांत ने दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ सेक्टर-35 सी स्थित एससीओ नंबर-104 के दूसरी मंजिल पर सोने चांदी के जेवर बनाने का काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी दुकान में मोगा सिटी, पंजाब निवासी रोहित पटेल काम करता था।

इस दौरान छह फरवरी को 22 कैरेट सोने के दो कड़े (साढ़े सात तोले) देकर उसी मंजिल स्थित दूसरी दुकान में भेजा। लेकिन, करीब रोहित वापस नहीं लौटा। काफी देर होने पर दूसरी दुकान में जाकर पूछा- तो दुकानदार ने बताया कि आज रोहित एक बार भी नही आया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार पहले लगा कि शायद कही आसपास चला गया होगा। लेकिन, बाद में आरोपी के जानकारों से पूछताछ में भी कुछ नहीं मिला और उसने सेक्टर-36 थाने में शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दस दिन पहले दुकान पर रखा था
शिकायतकर्ता चंद्रकांत ने रोहित को दस दिन पहले दुकान में नौकरी दी थी। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके जानकार रामचंद्र का बड़ा लड़का राहुल दुकान में आया था। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई रोहित को काम सिखाने के लिए मेरे पास छोड़ गया। इसके बाद से रोहित दुकान पर काम करने के साथ उसके घर पर रहने लगा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें