फैक्टरी से छुट्टी कर अपने घर जा रहे अशोक नगर के रहने वाले चंद्र कांत झा (40) को रविवार शाम सड़क क्रास करते समय जालंधर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दसे के बाद आरोपी वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। लोगों का आरोप था कि एंबुलेंस सूचना मिलने के काफी समय बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक साइकिल सवार की मौत हो चुकी थी। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क के बीच रख प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। लोगों का यह भी आरोप था कि उन्होंने मृतक का फोन पुलिस को दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई मोबाइल पास होने से मना कर दिया। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।