फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 09 Oct 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नजदीकी गांव झलूर के रहने वाले एक किसान ने रविवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकशी कर ली। 
विज्ञापन


थाना सदर के सहायक प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि किसान बलजीत सिंह पुत्र करतार सिंह पर उसके परिजनों के मुताबिक काफी कर्ज था। उसके घर की आर्थिक हालत भी काफी कमजोर थी। इस कारण वह मानसिक तौर पर काफी बीमार चल रहा था। उसका पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। 
विज्ञापन


सहायक थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि रविवार को किसान बलजीत सिंह घर में अकेला था। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल उठाई और अपनी कनपटी पर रखकर गोली चला दी। नतीजतन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान जालंधर सिंह के बयान पर मृतक किसान बलजीत सिंह का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें