फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: गांव से वापस नहीं आ रहा था युवक, सहमति संबंध में रह रही प्रेमिका फंदे पर झूली 

Thu, 29 Apr 2021 07:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

युवती तीन साल से आरोपी चांद बाबू के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बीस दिन पहले चांद बाबू लखनऊ स्थित अपने घर यह कहकर गया कि वह चार-पांच दिन में वापस आ जाएगा, लेकिन वापस नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
suicide - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में अपने प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका प्रेमी अपने गांव से वापस नहीं आ रहा था। इस बात से आहत होकर युवती (21) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके मकान मालिक ने शव देखा। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला बलरामपुर स्थित गांव भोजपुर की रहने वाली मृतका की मां की शिकायत पर उसके प्रेमी चांद बाबू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार युवती तीन साल से आरोपी चांद बाबू के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बीस दिन पहले चांद बाबू लखनऊ स्थित अपने घर यह कहकर गया कि वह चार-पांच दिन में वापस आ जाएगा, लेकिन वापस नहीं आ रहा था। युवती उसे लगातार वापस आने के लिए फोन कर रही थी। चांद बाबू ट्रेन न मिलने का बहाना बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। दो दिन पहले दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, इसके बाद गुस्से में आई युवती ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मकान मालिक ने शव देख पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मोबाइल से नंबर निकालकर उसकी मां को फोन करके वारदात की जानकारी दी। बुधवार को लुधियाना पहुंचने पर मां के बयान दर्ज किए गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम को लखनऊ भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें