फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। गांव बद्दोवाल में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना दाखा की पुलिस ने मृतक महिला बानी के पिता हुसैन के बयान पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

दाखा पुलिस के पास दर्ज कराए बयान में हुसैन ने बताया कि उसके चार लड़के और तीन लड़कियां है। छोटी बेटी बानी की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उसका दामाद अक्सर उनकी बेटी को तंग परेशान करता था। वह उसे मायके भेज देता था। वह उसे समझा कर फिर से वापस भेज देते थे। घटना के बाद किसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके दामाद और बेटी में झगड़ा हुआ था। हुसैन के मुताबिक उसे शक है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पिता के बयान पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें