फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला संदेहजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियों के साथ गैंगरेप के मामला संदिग्ध
विज्ञापन

पुलिस ने युवतियों के फोन की काल डिटेल निकलवाने के लिए कार्रवाई की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के तलवंडी साबो में माथा टेककर वापस लौट रही बठिंडा की दो युवतियों से गैंगरेप होने के मामला संदिग्ध लग रहा है । जिस के चलते तलवंडी पुलिस ने शिकायतकर्ता दोनों युवतियों के फोन काल की डिटेल निकलवाने के लिए संबंधित मोबाइल सिम कंपनियों को पत्र लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि बुधवार देर शाम को तलवंडी पुलिस के पास दो युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि जब वह तलवंडी साबो से माथा टेक कर वापस आ रही थी तो रास्ते में बस खराब होने के कारण वह नीचे उतर गई और पीछे से आई एक दिल्ली नंबर की कार में सवार होकर आए चार युवक उन्हें अगवा कर कहीं अज्ञात जगह पर ले गए और दुराचार कर फरार हो गए । शिकायत के बाद थाना तलवंडी पुलिस ने चार कार सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है
इस मामले में में वीरवार को बातचीत करते हुए थाना तलवंडी साबो के प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां जिस समय बस खराब होने की बात कर रही है, उस समय कोई बस खराब नहीं हुई। युवतियों की ओर से उपयोग किए गए मोबाइल सिम की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र लिखकर डिटेल मंगाई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियों के बयान संदेहजनक हैं। जिस के चलते पुलिस गहराई से जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएगी। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद पूरी असलियत सामने लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने कार सवार चार युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें