फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने थाने के काटे चक्कर तो 36 दिन बाद दर्ज हुआ चोरी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का केस 36 दिन बाद दर्ज
विज्ञापन

चोरी हुए पर्स में थे सोने-चांदी के जेवरात व पचास हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
उत्तरप्रदेश से ट्रेन के जरिये लुधियाना आई एक महिला का 36 दिन पहले पर्स चोरी हो गया। जब महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की तो पुलिस कभी उसे ढंढारी चौकी, कभी उसे फोकल प्वाइंट थाना तो कभी उसे थाना कोतवाली के चक्कर कटवादी रही। अंत में 36 दिन बाद जाकर थाना कोतवाली की चोरी का मामला दर्ज कर लिया। महिला रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर ढोलेवाल के लिए गई थी।
उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई की मूल निवासी गीता ने बताया वह प्रभात नगर इलाके में रहती है। वह अपने पति धर्मेंद्र के साथ अपने गांव गई हुई थी। 15 नवंबर को वह वापस लुधियाना पहुंची थी। रेलवे स्टेशन के बाहर से ढोलेवाल के लिए ऑटो किया। जब वह घर पहुंच गई तो उसके बैग के अंदर पड़ा पर्स गायब था। पर्स में सोने-चांदी के गहने, 6 अंगुठियां और 50 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता का कहना है कि वह सबसे पहले शिकायत देने के लिए थाना कोतवाली गई। उसे यह नहीं पता था कि उसका पर्स गाड़ी के अंदर से चोरी हुआ, या फिर किसी ऑटो वाले ने चुराया। उसे यह शक था ऑटो में बैठे युवकों ने उसका पर्स चुराया हो सकता है। पुलिस ने उसे फोकल प्वाइंट की चौकी ढंढारी भेज दिया। वह कई दिनों तक चक्कर काटती रही। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को खुद को पता नहीं था, पर्स ऑटो से चोरी हुआ या फिर ट्रेन से। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें