फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने लोगों से बीमा करने के नाम पर करोड़ों की ठगी मारी है। पुलिस ने इस गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. संदीपगर्ग ने बतायाकि 4 अप्रैल को उक्त मामले संबंधी थाना धूरी में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरोह के मास्टर माइंड अरुण कुमार को काबू करके उससे वाट्सएप पर जाली दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद करवाया। इस गिरोह के सदस्यों से 13 लाख 76 हजार रुपये, 113 ग्राम सोना और एक कार बरामद की है। गिरोह के सरगना अरुण निवासी मोहाली, दूसरा मास्टर माइंड दूशांत निवासी मनीमाजरा, एकता शर्मा निवासी पंचकूला, जगराज सिंह निवासी बहिराम जिला अमृतसर, शगनप्रीत सिंह निवासी हाल आबाद जीरकपुर, गगनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ और जगराज सिंह निवासी कठानीया जिला अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य शातिर कैलाश सोनी, शरद पवार,अभिषेक जैन, अदित्य पंडीर, विकास कुमार,मोहम्मद रमजान अंसारी और भरत शर्मा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पकड़ में आए व्यक्तियों ने बताया कि विभिन्न पालिसी धारकों से वह अब तक दो करोड़ 68 लाख 85 हजार की ठगी मार चुके हैं। लुधियाना के व्यापारी सतीश जैन से चार करोड़ और योगेश कुमार निवासी हरियाणा से डेढ करोड़ की ठगी मारी है। एसएसपी गर्ग ने बताया इनके बैंक खाते में पड़ी धनराशि सील करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें