फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया आरोपी थाने की दीवार फांद कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट का आरोपी थाने की दीवार फांद कर फरार
विज्ञापन

शौचालय जाने का बनाया बहाना, मुलाजिम साइड हुआ तो मौका देख हुआ फरार
आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस, फरार साथियों का भी अभी नहीं कुछ पता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑटो में सवारियों को बैठा लूटपाट करने के आरोप में थाना मेहरबान की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया आरोपी रविवार की सुबह थाने की दीवार फांद कर फरार हो गया। आरोपी शौचालय में गया और मुलाजिम उसकी देख रेख करने के लिए बाहर खड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी अचानक बाहर निकला और थाने के अंदर खड़े वाहनों पर चढ़ दीवार फांद कर फरार हो गया। थाना मेहरबान पुलिस ने हेड कांस्टेबल हरदीप कुमार की शिकायत पर एकता कालोनी निवासी अक्षय उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना मेहरबान की पुलिस ने दो दिन पहले नाकाबंदी के आरोपी लुटेरे ऑटो चालक अक्षय को गिरफ्तार किया था। उसके साथी बलबीर सिंह और मुकद्दर सिंह फरार हो गए थे। आरोपी अक्षय थाने की हवालात में बंद था। रविवार की सुबह हेड कांस्टेबल हरदीप कुमार और संतरी रछपाल सिंह मौजूद थे। आरोपी अक्षय ने शौचालय जाने की बात कही। इसी दौरान पुलिस मुलाजिम उसे हवालात से बाहर लाए और शौचालय भेज कर खुद बाहर खड़े हो गए। आरोपी शौचालय से अचानक बाहर निकला और मालखाने के सामान पर चढ़ गया। जब मुलाजिम पीछे गया तो आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद दोनों मुलाजिमों ने शोर मचा दिया। थाने में तैनात सभी मुलाजिम बाहर की तरफ भागे। आरोपी घने कोहरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। रविवार की सुबह उसे अदालत में पेश करना था, अदालत में पेश होने से पहले ही आरोपी थाने से फरार हो गया। आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अक्षय के साथियों का सुराग नहीं
एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जिस दिन पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार किया था उसके साथ बलबीर सिंह और मुकद्दर सिंह भी थे। पुलिस को देख कर दोनोे फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया था। एएसआई ने बताया कि अभी तक दोनों के बारे में भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं है। अभी पुलिस अक्षय से पूछताछ कर उनका पता लगा रही थी कि वह कहां हो सकते है। इस दौरान अक्षय भी थाने से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें