फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बैंस की बनाई फेक आईडी और डाल दी अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बैंस की फेक आईडी बनाई, अश्लील वीडियो अपलोड
विज्ञापन

फेसबुक पर विधायक बलविंदर बैंस की फोटो भी की अपलोड
एक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के बड़े भाई विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस के नाम की किसी ने फेसबुक पर फेक आईडी बना दी। फेक आईडी बनाने के बाद आरोपी ने उस पर एक अश्लील वीडियो वायरल कर दी। वीडियो के साथ साथ आरोपी ने जत्थेदार बलविंदर बैंस की फोटो भी अपलोड की और लिख दिया कि जत्थेदार बलविंदर बैंस की अश्लील वीडियो। इस पर तुरंत लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। जब तक विधायक बैंस को इसका पता चलता तब तक वीडियो कई लोग देख चुके थे और कई लोगों ने इस पर कमेंट किए हुए थे। जत्थेदार बलविंदर बैंस ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल को दी। उन्होंने इसकी जांच करवाने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने जत्थेदार बैंस की शिकायत पर नवजीत सिंह नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर सोमवार को नवजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने एक फेक आईडी बनाई। तुरंत बाद ही उसने उक्त वीडियो डाल दी और साथ में बलविंदर सिंह बैंस की फोटो भी डालकर नीचे लिखा कि अकाली दल के नेता की वीडियो के बाद अब एक ओर धमाका। अब विधायक बलविंदर बैंस का वीडियो आया सामने। जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस ने बताया कि यह एक सोची समझी साजिश है। विरोधियों ने उनके राजनीतिक जीवन पर धब्बा लगाने के लिए यह सब किया गया है। जो वीडियो आरोपी ने वायरल की है उसमें वह नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जांच अधिकारी थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी साइबर सेल के पास है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें