फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1150 नशीली शीशियों समेत दो तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
1150 नशीली गोलियों की शीशियों के साथ दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन

कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी, दो अन्य पुलिस को चकमा देकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के थाना संगत की पुलिस ने नाकाबंदी कर शुक्रवार देर शाम को दो आरोपियों को एक हजार से अधिक नशीली शीशियों व कार समेत गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों नरिंदर सिंह, इंदराज, अजय और सतनाम सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना संगत के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सतनाम और नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। शनिवार को संगत पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला सेशन जज की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना संगत के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव चक्क रुलदू सिंह वाला के पास नाकेबंदी की थी कि हरियाणा के डबवाली की तरफ से पंजाब में दाखिल हो रही ऑल्टो कार को जब चेकिंग के लिए रोका तो उसने कार भगाने का प्रयास किया। लेकिन नाके पर खड़ी पुलिस ने कार चालकों को मौके पर ही रोक लिया। पुलिस के कार रोकते ही कार से दो आरोपी इंदराज और अजय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जबकि पुलिस ने आरोपी नरिंदर सिंह और सतनाम सिंह की मौजूदगी में कार की चेकिंग की तो उसमें से 1150 नशीली गोलियों से भरी शीशियां बरामद कीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें