फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फोकल प्वाइंट के प्रीतम कालोनी ग्यासपुरा रोड इलाके में मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फोकल प्वाइंट के प्रीतम कालोनी ग्यासपुरा रोड इलाके में शनिवार को एक खेत में काम करने वाले युवक ने वहां पर महिला का शव देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी खेत मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए तेजाब डालकर जलाया हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यासपुरा रोड पर एक खेत में युवक शनिवार सुबह काम करने के लिए गया। खेत में घुसा ही था कि महिला का शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसीपी साउथ अमनदीप सिंह बराड़ और थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी बिट्टन कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। देखने में महिला का शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा था। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर महिला को पहचान की कोशिश की, लेकिन किसी को महिला के बारे में कुछ पता नहीं था। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर बिट्टन कुमार ने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि महिला की मौत कैसे हुई है और उस पर क्या डाला गया है। अगर उसके परिजनों का कुछ पता नहीं चलता तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें