आठ लाख के कर्जदार किसान ने दी जान
सरदूलगढ़ के सिरसा कैंचियां के बलदेव सिंह ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़ (मानसा)।
वार्ड नंबर चार सिरसा कैंचियां के एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सरदूलगढ़ के सहायक थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह पुत्र हरभजन सिंह पर कोआपरेटिव बैंक और खेतीबाड़ी विकास बैंक का छह लाख और अन्य व्यक्तियों का दो लाख का कर्जा था। इस कारण वह परेशान रहता था। शुक्रवार देर रात बलदेव सिंह ने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के बेटे हरभजन सिंह के बयान पर थाना सरदूलगढ़ में धारा 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
फोटो : 23 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक बलदेव सिंह