फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर लूटे वाहन, उसी पर की लूट की वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के वाहनों पर करते थे वारदातें
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक, एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से वाहन लूट कर और उसी वाहनों पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना माडल टाऊन की पुलिस ने शमशानघाट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पुलिस ने लूट की बाइक, एक एक्टिवा स्कूटर और दो मोबाइल फोन बरामद किए है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी निवासी राज मोहम्मद उर्फ बब्बी और मोहल्ला शिमलापुरी स्थित हरदीप सिंह उर्फ बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसीपी सिविल लाइन सरताज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शमशानघाट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूट की वारदातों को अंजाम देते है और लूट के बाइक पर ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी राज मोहम्मद के खिलाफ लूट, चोरी और नशा तस्करी के महानगर के कई थानों में मामले दर्ज है। आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ भी चोरी और लूट के मामले दर्ज है। दोनों आरोपी नशा करने के भी आदी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान जगह पर अकेले जा रहे व्यक्ति को घेर कर हथियारों के बल पर लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है और आरोपी लूट और चोरी का सामान कहां बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें