फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस इलाके को लेकर भिड़ती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर से नवजात का शव मिला, पुलिस इलाके को लेकर भिड़ी
विज्ञापन

राहगीर ने आधा घंटा तक किए फोन, नहीं पहुंचा कोई मुलाजिम
जब खुद शव लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस मुलाजिम पड़े पीछे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक तरफ पुलिस लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाती ह और दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति इंसानियत दिखाए तो गुस्से से उसके पीछे पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को डुगरी इलाके में सामने आया। नहर में नवजात शिशु का शव उठाने को लेकर पुलिस पहले तो व्यक्ति के पीछे पड़ गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एरिया को लेकर भिड़ गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इंसानियत दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस की मदद मिल पाई। थाना माडल टाऊन के अधीन आती चौकी आत्म पार्क की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आत्म पार्क के विश्वकर्मा टाऊन के रहने वाले वीर सिंह ने बताया कि उनका ऑन लाइन कपड़े का काम है। वह रोजाना की तरफ डुगरी रोड की तरफ अपने काम के लिए जा रहे थे। कुछ लोग नहर की पुली पर खड़े थे। जब उन्होंने देखा तो नहर में नवजात शिशु का शव पड़ा था। यह देख कर उनसे रहा नहीं गया और वह नहर में उतर गए। बच्चा मृत था। वीर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले थाना डुगरी के एसएचओ को फोन किया। एसएचओ ने अपने किसी मुलाजिम की ड्यूटी लगाने की बजाए तर्क दिया कि डीजीपी शहर में है और वह उनकी मीटिंग में व्यस्त है। वह काफी समय तक कंट्रोल रुम में फोन करते रहे। किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक का इंतजार करने का बाद वह बच्चे के शव को लेकर थाना डुगरी चले गए। वहां मुलाजिम ने उनका साथ देने की बजाए उन्हें डांटना शुरू कर दिया। उसके बाद मुलाजिमों ने कहा कि वह मौके से शव कैसे उठा लाए। वह खुद मौका देखने जाएंगे। जब डुगरी की पुलिस मौका देखने गई तो उन्होंने कहा कि यह एरिया माडल टाऊन पुलिस का है। माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने कहा कि इलाका उनकी बजाए आत्म पार्क चौकी का है। काफी समय तक पुलिस इलाके को लेकर भिड़ती रही। इसके बाद आत्म पार्क चौकी की पुलिस पहुंची तो उन्होंने मामला दर्ज किया। वीर सिंह ने आरोप लगाया कि अगर उन्होंने इंसानियत दिखाई तो उनके साथ पुलिस ने ऐसा व्यवहार किया। चौकी आत्मपार्क के इंचार्ज एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डीसीपी
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अश्वनी कपूर ने बताया कि कौन सा एरिया किस थाने में आता है, यह सब ऐप में फीड है। घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति को ऐप के बारे में नहीं मालूम था तो पुलिस मुलाजिमों को पता है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों को ऐप का उपयोग कर पता लगा लेना चाहिए था। वह खुद मामले की जांच करवाएंगे कि व्यक्ति को इतनी देर परेशान क्यों होना पड़ा। पुलिस मुलाजिमों का रवैया व्यक्ति के प्रति ऐसा क्यों था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें