फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय बेटी को पिता ने मार डाला, मामला दर्ज
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी छोड़कर चली गई थी, बेटियों को बोझ समझता था
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भुल्लरहेड़ी निवासी धर्मपाल सिंह की पत्नी रजनी फरवरी 2018 में घर से चली गई थी और किसी अन्य के साथ रहने लगी। जिस कारण धर्मपाल सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और नशा करने लगा। वह अपनी दो बेटियों को बोझ समझता था और इसी कारण उसने अपनी छोटी सात साल की बेटी हरजिंदर कौर का गला दबाकर उसे पानी में डूबोकर मार दिया। इसके बाद उसका शव गांव के पास से गुजरती ड्रेन के किनारे दबा दिया। लेकिन धर्मपाल के भाई परगट सिंह को इसका पता चल गया और उसने शव को बाहर निकालने के बाद थाना सदर में इसकी सूचना दी। थाना सदर धूरीके प्रभारी जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि धर्मपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें