फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी कक्षा की छात्रा से छेडछाड करने वाले अध्यापक पर केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, अध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन

एलीमेंट्री स्कूल में पढ़ती है बच्ची, आरोपी सस्पेंड
जांच में आरोपी सही पाए गए तो समाप्त होंगी सेवाएं : डीओ
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। थाना नथाना के अधीन आते एक एलीमेंट्री स्कूल के अध्यापक को नथाना पुलिस ने पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के मामा की शिकायत पर आरोपी अध्यापक वरिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सामने आने पर विभाग ने तुरंत आरोपी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया। अगर जांच में अध्यापक पर आरोप साबित हो गए तो उसकी सेवाएं हमेशा के लिए समाप्त कर दी जाएंगी।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के मामा ने बताया कि बहन का तलाक होने के कारण उसकी दस वर्षीय भांजी उनके पास रह रही है और गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी अध्यापक वरिंदर कुमार पिछले कई दिनों से उनकी भांजी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कर रहा था। उसकी भांजी ने उनको पिछले दिनों इसके बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नथाना पुलिस के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
--कोट--
जैसे ही उक्त मामला विभाग के बड़े अधिकारियों के ध्यान में आया तो तुरंत आरोपी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया था। अगर जांच में अध्यापक पर आरोप सही साबित हुए तो नौकरी से डिसमिस कर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
-बलजीत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें