फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का बाइक जा रहा था बेचने, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक बेचने जा रहा था, गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से चोरी के दो बाइक बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ कर रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चीमा चौक के पास से नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो बाइक बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने काकोवाल रोड स्थित विशाल कालोनी निवासी तरुण कपूर उर्फ लक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम रतन सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए वन की पुलिस पार्टी ने चीमा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी के पास चोरी का बाइक है और वह बेचने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक कागजात दिखाने को कहा तो आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उक्त बाइक चोरी का है और आरोपी उसे बेचने के लिए बस स्टैंड मार्केट के पास जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से एक बाइक ओर बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उसने कहां से बाइक चोरी किए थे और किन्हें बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें