फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने जान दी, पति समेत 3 नामजद
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दहेज की मांग को लेकर परेशान किए जाने से पर आदर्श नगर की रहने वाली आरती शर्मा (26) ने शनिवार की सुबह अपने घर फंदा लगा लिया। ससुराल वाले उसे नीचे उतार कर सीएमसी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरती के परिजनों को सूचना दी।
एसबीएस नगर के गांव बनूड़ से पहुंचे आरती के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए। पुलिस ने आरती की मां सुषमा रानी की शिकायत पर आरती के पति रोहित शर्मा, उसके पिता जगदीश शर्मा और मां शोभा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव वारिसों को सौंप दिया है। सुषमा रानी की शिकायत के मुताबिक बेटी आरती की शादी आरोपी रोहित के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से आरोपी आरती को काफी परेशान कर रहे थे। रोजाना किसी न किसी बात को लेकर उनका झगड़ा होता था और आरोपी आरती के साथ मारपीट करते थे। इसके बारे में उसने परिजनों को बताया था। उन्होंने आकर बात करने की बात की थी। शनिवार की सुबह आरती ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जब उसका पति आया तो शव लटकता देख शोर मचाया और आरती को नीचे उतारा और सीएमसी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई रोशन सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें