फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिला मरीज दांत और कान दर्द की लेने आई थी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दर्ज कराए बयान, डॉक्टर फरार
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में महिला मरीज की पिटाई का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सिविल अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई का शिकार हुई पीड़ित महिला ने थाना सिटी पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। वहीं केस दर्ज होने के बाद से महिला मरीज की पिटाई करने वाला डॉक्टर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला लखविंदर कौर (45) निवासी गांव मलूवालिया थाना मल्लांवाला की रहने वाली है। बीती 13 अप्रैल को सिविल अस्पताल में कान और दांत दर्द की दवा लेने के लिए डॉ. के.एस टीना के पास गई थी। महिला ने अपने बयान में कहा दवा देने की बात कहने पर डॉक्टर गुस्से में आ गया और उसके बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर उसे पूरे अस्पताल में बाल पकड़कर घसीटते हुए लात-घूसों से पीटता रहा। यही नहीं उससे गाली गलौच भी करता रहा। किसी भी डॉक्टर ने उसे छुड़वाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जीएस गोराया के चैंबर के सामने बैठाकर आरोपी पीट रहा था। उन्होंने उसे छुड़वाने की बजाए चैंबर का दरवाजा बंद कर लिया था। एएसआई ने बताया कि लखविंदर कौर का उन्नीस साल का एक बेटा है और दो बेटियां हैं। सिविल अस्पताल में महिला रेगुलर चेकअप कराने आ रही थी। बेटे ने बताया कि उसकी मां थोड़ी मानसिक तौर पर बीमार है। डॉक्टर को उसकी मां के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। डॉक्टर को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि घटना का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था और पीड़ित महिला की तलाश की। एएसआई ने बताया आरोपी डॉक्टर फरार है। उसे पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें