फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिली महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का शव मिला, पहचान नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच से गांव पुहली के पास से एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव पुहली के पास एक महिला का शव नहर के अंदर पुल के पास पड़ा होने की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य गौतम शर्मा, जनेश जैन और सतनाम सिंह राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे। थाना नथाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर संस्था सदस्यों ने महिला के शव को नहर से बाहर निकाला। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि महिला ने गुलाबी व क्रीम कलर की स्वेटर, गुलाबी रंग का सूट/सलवार पहना हुआ है। उसपर कढ़ाई भी की गई थी। महिला की उम्र 25 से 30 साल के करीब है। नथाना पुलिस ने संस्था के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए सुरक्षित रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें