फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, ट्रक चालक व सहायक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कर्मियों ने चालक समेत कई को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने आठ कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
गांव लड्डा के समीप स्थित टोला प्लाजा के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक ट्रक चालक तथा उसके सहायक की मारपीट की। थाना सदर धूरी पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत रर टोल प्लाजा के आठ मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में समाना के गांव भीमाखेड़ी का रहने वाले दूध वाले ट्रक के चालक हरनाम सिंह ने बताया सुबह करीब साढे़ छह बजे ट्रक लेकर लुधियाना की तरफ जा रहा था। वह टोल प्लाजा पर रुका। टोल प्लाजा कर्मियों ने ओवरलोड होने की बात कहते हुए ट्रक का वजन कराने के बाद इसकी अतिरिक्त फीस करवा ली। इस पर वह बकाया लेने टोल प्लाजा के कर्मचारी संदीप नैहरा के पास गया। आरोपी है कि संदीप न उसके साथ गाली गलौच करते हाथापाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक हरनाम सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उसके तथा हेल्पर परमिंदर सिंह की पिटाई की। इस दौरान बीच बचाव छुड़ाने आए एक सरकारी बस व ट्रक चालक को भी टोल कर्मियों ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाते ही थाना सदर धूरी के प्रभारी परमिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक हरनाम सिंह की शिकायत पर टोल प्लाजा के कर्मचारी संदीप नैहरा और सात अज्ञात टोल प्लाजा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें