फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगरों को जेवरात बनाने के लिए दिया था एक किलो, हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो सोना लेकर कारीगर फरार
विज्ञापन

सर्राफ ने दिया था गहने बनाने का आर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सर्राफा बाजार के एक सर्राफ ने कारीगरों को जेवरात बनाने के लिए एक किलो सोना दिया। आरोपी सोना लेकर कलकत्ता भाग गए। सर्राफ भोले राम की शिकायत पर थाना दरेसी में साहनेवाल के हबीब उल्ला, अमन, इब्राहिम और सैफउल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सर्राफ ने बताया कि आरोपी गहने बनाने का काम करते हैं। उसके पास ग्राहक के जेवरात तैयार होने थे। उसने आरोपियों को एक किलो सोना दिया और जेवरात तैयार करने का ऑर्डर दे दिया। आरोपी सोना लेकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें