फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Wed, 06 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने काउंसिलर अनिल कुमार जोनी पर एक व्यक्ति से जमीन मामले, झगड़े वाले प्लांट को लेकर एसएसपी के नाम पर लाखाें की ठगी मारने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शहरवासी हरबंस लाल का एक व्यक्ति के साथ बठिंडा में 11 कनाल का संयुक्त प्लॉट था। इसको लेकर हिस्सेदार का आपसी कोई झगड़ा हो गया। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले के अनुसार हरबंस लाल ने 200 गज एक प्लांट काउंसिलर अनिल कुमार जोनी के नाम करवा दिया, जो मांगने के बाद उसके नाम नहीं करवाया।

शिकायतकर्ता हरबंस लाल का कहना है कि इसके अलावा जोनी ने अपने भाई के विवाह के लिए उसके पास से डेढ़ लाख रुपये नगद लिए, वह भी वापस नहीं किए। पुलिस के मुताबिक जोनी ने हरबंस लाल से उक्त प्लॉट के झगड़े को तह करने के लिए तीन साल पहले करीब 7 लाख रुपये उससे ले लिए। इसकी ठगी का उसको बाद में पता चला। उसने इस बारे में सिटी पुलिस को तथ्यों समेत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच के बाद पुलिस ने वार्ड नंबर 24 के पार्षद अनिल कुमार जोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी-1 हरविंदर सिंह सरा का कहना है कि हरबंस लाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें