फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ पुलिस ने अंतराष्ट्रीय सनेचिंग गैंग के पांच मैंबर ग्रिफतार किये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय स्नैचिंग गैंग के 5 शातिर दबोचे
विज्ञापन

आरोपियों से 50 से अधिक मोबाइल, पांच बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय स्नैचिंग गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। आरोपी पटियाला, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रोपड़ और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में 60 से अधिक स्नेचिंग और चोरी में शामिल रहे हैं।
एसएसपी स्वपन शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पकड़े से सभी आरोपियोें की आयु करीब 25 के आसपास है और सभी बेरोजगारी का शिकार है।सभी आरोपी पटियाला शहर के रहने वाले है और पिछले तीन वर्षों से पटियाला, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रोपड़ और बिलासपुर जिलों में सक्रिय थे। आरोपी गुरप्रीत और अनिकेत के खिलाप पटियाला में लूटपाट, कत्ल की कोशिश और कत्ल के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार बाकी आरोपियों की पहचान जगप्रीत, अमनदीप और मंगल दास के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये सभी युवा दसवी फेल हैं और यह फेस 1 और 2, अरबन अस्टेट पटियाला के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी रोजाना कमा कर गुजारा करने वाले परिवारों के सबंधित है। उन्होने बताया कि यह घरों में धार्मिक स्थानों पर जाने का बहाना बना कर जाते थे और अपने मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ जाते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से 50 से अधिक मोबाइल और 6 मोटर साइकिल बरामद हुई है। आरोपियों क्षेत्र के कई एटीएम को भी लूटने की कोशिश की है, जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें