फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर कानूनी ढंग से जमा की चावल की 21,72

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरकानूनी ढंग से जमा चावल की 21,728 बोरियां बरामद
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग ने की संगरूर की पांच मिलों पर छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग की टीमों ने संगरूर की पांच मिलों पर छापामारी की। इस दौरान मिलों में गैरकानूनी ढंग से जमा करके रखी 21728 बोरियां चावल की बरामद की गईं।
मुख्य विजिलेंस अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंगला ने बताया कि नाजायज चावलों की 9325 बोरियां शिवा राइस एंड जनरल मिल्स से, 3852 बोरियां दुगनराइस मिल, 1193 बोरियां श्री रामा राइस मिल, 2810 बोरियां पंजाब पेपर बोर्ड राइस मिल,1500 त्रिशाला फूड और 3084 बोरियां बांसल एग्रो नाम की मिल से बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया जांच टीमों से बचने के लिए कई मिल मालिकों की ओर से एक दूसरे को खरीद फरोख्त के जाली बिल देने का खेल भी खेला जा रहा था, ताकि इस सारी जालसाजी को जायज दिखाया जा सके और इस गैर कानूनी खरीद फरोख्त पिछले किसी भी किस्म के बुनियाद सुबूत पर पर्दा डाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगरूर में छापामारी के बाद ऐसे जमाखोरों की ओर से नाजायज स्टाक जमा करने के लिए मिल, किराए के गोदाम और पशुओं के तबेले के बाद नए टिकाने कोल्ड स्टोर की भी बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मालेरकोटला के एक कोल्ड स्टोरेज के बाहर चावलों की 350 बोरियां (चावल का टोटा) दो ट्रक में भरे हुए थे। इस संबंधी कोई पुख्ता जानकारी टीम के हाथ नहीं लग पाई और संबंधित मिल मालिक की तालाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें